नई दिल्ली, 28 सितंबर। भोजपुरी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी हस्ती मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपने आकर्षक लुक्स से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
इस नवरात्रि, मोनालिसा ने हर दिन एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट में तस्वीरें साझा की हैं, और उनका हालिया लहंगा सभी का ध्यान खींच रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लाइट ब्लू रंग के लहंगे में तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें हैवी वर्क और पूरी एंब्रॉयडरी की चोली शामिल है। लहंगे पर मोती और जरी का काम इसे और भी खूबसूरत बनाता है।
अपने लुक को और निखारने के लिए मोनालिसा ने पर्ल चोकर सेट पहना है और हल्का मेकअप किया है। तस्वीरों में वह माता रानी के कीर्तन में भाग लेती नजर आ रही हैं, जहां अन्य महिलाएं भी भजन गा रही हैं।
फैंस उनके इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्री आप ही हैं।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "नवरात्रि में आपका हर लुक अद्भुत है।"
इससे पहले, मोनालिसा ने एक डांस वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह पंजाबी गायक जैस्मीन सैंडलस के गाने 'खंड लगदी' पर थिरकती नजर आईं। उन्होंने गाने के साथ पूरा गीद्दा किया और शहनाज गिल की तरह हर डांस स्टेप को फॉलो किया। फैंस ने उनके डांस की भी सराहना की।
काम की बात करें तो मोनालिसा इस समय लाइव शो और इवेंट्स में सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में सीरियल 'शमशान चंपा' में देखा गया था, जो एक सुपरनेचुरल टीवी शो था, जिसका प्रसारण शेमारु टीवी पर हुआ था।
You may also like
मस्से-तिल पर लगेगा रोक, नई वैक्सीन से मिलेगा चमत्कारिक इलाज
ब्रायन बेनेट ने शतक से रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दी, पाकिस्तानी को पीछे छोड़ते हुए बनाया ऐसा बड़ा कीर्तिमान
हरियाणा सरकार बना रही 11 नए जिले, जानिए आपके शहर का नाम लिस्ट में है या नहीं
पेशाब में रुकावट को न करें नजरअंदाज, खतरे की घंटी हो सकता है ये लक्षण
हिसार : खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, रिकॉर्ड व लैब की जांच